🔥 ट्रेंडिंग रनबीर कपूर के रामायण ट्रेलर ने चीन में... बोहुरूपी: द गोल्डन डाकू का आधिकारिक ट्... नई दिल्ली: 'LAX: Holiday in New York'... गाडकरि ने उत्तराखंड में सड़क सुदृढ़ीकर... राहुल गांधी ने उत्तराखंड रिसॉर्ट में ह... उत्तरा के पाँच पर्वतीय गंतव्य: जंगल, ट...
16 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 15 अग. 2026, 11:50 AM 👁 11
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कैम्प कार्यालय उरई में ध्वजारोहण कर पुलिस अधीक्षक ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

उरई, जालौन। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कैम्प कार्यालय, उरई में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों में मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशी साझा की। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App