🔥 TRENDING एटा के मारहरा में युवाओं के लिए 18 अक्... Jammu & Kashmir Government Withdraws E... IPL 2027 Player Auction Set for Decemb... IPL 2027 player auction set for Dec 16... FC Goa Lose Early Lead in Late Collaps... Amritsar religious groups seek raise i...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वतंत्रता दिवस मनाकर लौट रहे लेखापाल प्रमोद कुमार की सड़क हादसे में मौत, कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
National

स्वतंत्रता दिवस मनाकर लौट रहे लेखापाल प्रमोद कुमार की सड़क हादसे में मौत, कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Lalan Kumar 🗓 17 Aug 2026, 05:34 PM 👁 79
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अथमलगोला प्रखंड कार्यालय में शोक, स्वतंत्रता दिवस मनाकर लौट रहे लेखापाल प्रमोद कुमार की सड़क हादसे में मौत, कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड कार्यालय में पिछले 5 वर्षों से पदस्थापित 35 वर्षीय लेखपाल सह आईटी सहायक प्रमोद कुमार के अचानक हुए निधन से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राजेश कुमार की अगुवाई में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार 15 अगस्त को अथमलगोला प्रखंड परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने कदमकुआं (पटना) स्थित आवास लौट रहे थे। इसी दौरान फतुहा के समीप मोकामा-बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर उनकी बाइक एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

शोक सभा में उनके कृतित्व को याद करते हुए बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि प्रमोद कुमार एक बेहद होनहार, कर्तव्यनिष्ठ और हंसमुख स्वभाव के कर्मचारी थे। सरकारी नियमों के तहत पीड़ित परिवार को मिलने वाली सभी सहायता राशि जल्द से जल्द दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है।

श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्वेता आनंद, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत सचिव, आवास सहायक, विकास मित्र सहित दर्जनों कर्मी उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
📲Get App