🔥 TRENDING Haryana Government Reshuffles IPS, HPS... The Tribune Search Results for 'Medica... Court Rules Carriage Permit Applicants... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्... Chhattisgarh: AK-47, 3 other weapons a... BJP Punjab’s Nasha Mukt Punjab Yatra D...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
Defence

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Aug 2026, 07:32 AM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई, जालौन। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने संबंधित स्थानों पर चेकिंग की तथा संचालकों एवं संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा।
📲Get App