🔥 TRENDING Rajasthan CM Bhupendra Lal Sharma Emba... नादौती पंचायत मे ं दूसरे चरण की वोटिंग... नायलॉन मांजा दिसल्यावर पोलीस आयुक्तांच... Moosam update सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर... पाण्याचा थेंबही मौल्यवान; वढू खुर्दमध्...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! जिला पदाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, चिकित्सकों के असंतोषजनक कार्य-निष्पादन पर सख्त

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 28 Oct 2026, 08:43 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

✅ आज दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित। भव्या पोर्टल पर चिकित्सकों के कार्य-न

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! जिला पदाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, चिकित्सकों के असंतोषजनक कार्य-निष्पादन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
✅ आज दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित। भव्या पोर्टल पर चिकित्सकों के कार्य-निष्पादन, ओपीडी, शल्य चिकित्सा, एक्स-रे, संस्थागत प्रसव एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की समीक्षा।
🔹 टीबी मुक्त पंचायत अभियान: 18 ग्राम पंचायतों के लिए 30 अक्टूबर तक प्रमाण-पत्र प्राप्त करने एवं नवंबर के अंत तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कार्य तेज करने का निर्देश।
🔹 चिकित्सकों से स्पष्टीकरण: ओपीडी में असंतोषजनक प्रदर्शन पर डॉ. दीपांकर किशोर, डॉ. विकेश साह एवं डॉ. सुनील कुमार राय तथा शून्य सर्जरी पर डॉ. अंशु आनंद से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश।
🔹 अन्य चिकित्सकों की समीक्षा: डॉ. गोपाल प्रसाद सिंह से स्पष्टीकरण तथा डॉ. नीलिमा सिंह, डॉ. रणधीर कुमार एवं डॉ. शिखा वर्मा के ओपीडी कार्यों की जाँच का निर्देश।
🔹 एक्स-रे सेवाओं पर सख्ती: सदर अस्पताल के आँकड़ों में विसंगति एवं हुलासगंज में शून्य एक्स-रे दर्ज होने पर जाँच, स्पष्टीकरण एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश।
🔹 रेफरल प्रबंधन: डॉ. बी.के. शाही के रेफरल की जाँच तथा डॉ. एम.डी. अंबर एवं डॉ. सुनील कुमार राय से 28 अक्टूबर की संध्या 6 बजे तक सत्यापन प्रतिवेदन तलब।
📌 जिला पदाधिकारी का स्पष्ट निर्देश: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही स्वीकार्य नहीं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण उपचार, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
🏛️ जिला प्रशासन, जहानाबाद — बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध।
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
#स्वास्थ्य_सेवा #टीबी_मुक्त_जहानाबाद #जिला_प्रशासन_जहानाबाद
📲Get App