अपराध
सिवान में अपराधियों ने किया कई राउंड फायरिंग
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
सिवान बाजार में बेखौफ अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग गोली चलने से लोगो में दहशत का माहौल
सिवान से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
सिवान में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ चलायी गोलियां, बाजार में गोली चलने से दहशत का माहौल
एंकर– सिवान में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ दिनदहाड़े गोलियां चलाई जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। रविवार की शाम, सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत दपनी बाजार में उस वक्त अफ़रातफ़री और दहशत का माहौल कायम हो गया, जब एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने सरेआम हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अपराधियों ने इलाके में अपनी दहशत फैलाने के मकसद से दो राउंड हवाई फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद बड़े ही आराम से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। वे बगौरा गांव की ओर से दपनी बाजार पहुँचे और वहां पहुंचते ही गोलियां चला दीं। मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अमर यादव, जो घटना के वक्त बाजार में ही मौजूद थे, उन्होंने बताया हम बगौरा बाजार से आ रहे थे और गाड़ी लगाकर यहां रुके थे। तभी बाइक पर दो लोग आए और उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी। अगर हम वहां से नहीं हटते या बैठे नहीं होते तो गोली हमें लग सकती थी। अपराधियों में कोई डर नहीं था, वे खुलेआम धमकी देते हुए बाइक चालू करके वापस बगौरा गांव की तरफ ही भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही दपनी बाजार में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों द्वारा दो चक्र हवाई फायरिंग किए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है, लेकिन आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संदिग्ध ठिकानों और संभावित इलाकों में सघन छापेमारी चला रही हैं। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि बहुत जल्द दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस घटना के बाद से दपनी और बगौरा क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल है। लोगों ने जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की है।