🔥 TRENDING Government Offices Resume Operations i... Indian Navy Secures 8 Next‑Generation... Ironman 70.3 Goa to Stream Live on TV... Bengaluru Couple Leaves City Life for... Delhi CM Hardeep Puri Leads BJP Rally... Manipur CM Khemchand Calls for Peace A...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिविल अस्पताल में न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

✍️ Reporter: ashif 🗓 02 Nov 2026, 02:28 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित सिविल अस्पताल में न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हुई है। अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने बिना मस्तिष्क खोले, नाक के रास्ते अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से मरीज का पिट्यूटरी ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया है।
सफल सर्जरी के बाद मरीज की खोई हुई आंखों की रोशनी पूरी तरह वापस लौट आई है। निजी अस्पतालों में जिस जटिल सर्जरी पर लगभग 15 से 20 लाख रुपये का खर्च आता है, उसे इस सरकारी अस्पताल में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह पूरा ऑपरेशन डॉ. एस.के. सिंह और अस्पताल निदेशक डॉ. जी.पी. गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में पूरा हुआ।
📲Get App