🔥 TRENDING Opposition Plans Large Rally at Delhi'... Hyundai Unveils Bayon SUV in India: Pr... Samastipur: 38-Year-Old Ajit Sahni Kil... India's Bank Credit Flow to Commercial... Youth from Devarakadra Walks 200 km to... Veteran Politician Kante Sayan Files R...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

स्वच्छता को लेकर ग्राम पंचायत बिड़ला की नवनिर्वाचित सरपंच कमला देवी गुर्जर एक्शन में

✍️ Reporter: Ganesh Prasad Prajapat 🗓 31 Oct 2026, 05:35 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्वच्छता को लेकर ग्राम पंचायत बिड़ला की नवनिर्वाचित सरपंच कमला देवी गुर्जर एक्शन में ।

स्वच्छता को लेकर एक्शन में नवनिर्वाचित सरपंच कमला देवी गुर्जर
पदभार संभालने के दूसरे-तीसरे दिन ही शुरू करवाया नालियों की सफाई का अभियान
बिड़ला (अजमेर)। ग्राम पंचायत बिड़ला की नवनिर्वाचित सरपंच कमला देवी गुर्जर पदभार संभालते ही गांव के विकास और स्वच्छता को लेकर सक्रिय नजर आ रही हैं। कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे-तीसरे दिन ही उन्होंने गांव की साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नालियों की सफाई का अभियान शुरू करवा दिया।
गांव में लंबे समय से नालियों में जमा गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था को देखते हुए पंचायत स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों की नालियों की सफाई करवाई जा रही है, ताकि गंदे पानी की निकासी सुचारू हो सके और ग्रामीणों को गंदगी से होने वाली परेशानियों से राहत मिले।
नवनिर्वाचित सरपंच की इस पहल से ग्रामीणों में सकारात्मक संदेश गया है। ग्रामीणों ने पंचायत के इस कदम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
सरपंच कमला देवी गुर्जर ने स्वच्छ और सुंदर गांव बनाने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य शुरू कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है।
📲Get App