🔥 ट्रेंडिंग अशोक गहलोत ने राजस्थान निकाय चुनाव में... திருநெல்வேலி தென்காசி அருகே வலுவான மழை... पटना के गर्दनीबाग में मेडिकल छात्रों क... નંદાસણ ઉમાનગર ગામમાં મેઘ મહેર થયો સુરતમાં આવનારા ત્રણ દિવસ માટે ભારે વરસ... લાંબા સમય બાદ મીઠા ગામમાં મેઘરાજાની એન...
14 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सेवा संकल्प यात्रा को सफल बनाने भाजयुमो ने कसी कमर
राजनीति

सेवा संकल्प यात्रा को सफल बनाने भाजयुमो ने कसी कमर

✍️ रिपोर्टर: Ugrasen Singh 🗓 14 सित. 2026, 02:14 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

15 सितंबर को वडनगर मोदी जी के जन्मस्थल से वाराणसी कर्म स्थल तक निकलेगी सेवा संकल्प यात्रा, प्रदेशभर के युवा होंगे सहभागी

प्रेस विज्ञप्ति

सेवा संकल्प यात्रा को सफल बनाने भाजयुमो ने कसी कमर

15 सितंबर को वडनगर मोदी जी के जन्मस्थल से वाराणसी कर्म स्थल तक निकलेगी सेवा संकल्प यात्रा, प्रदेशभर के युवा होंगे सहभागी

भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सेवा संकल्प यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने तथा प्रदेशभर के युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने की। मंच संचालन विनय सेन ने किया। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभु जी, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिया जी, वैशाली नगर विधायक एवं कार्यक्रम के संयोजक रिकेश सेन जी, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी, जिला महामंत्री सुषमा जेठानी जी एवं भिलाई जिला युवा मोर्चा प्रभारी दीक्षा अग्रवाल जी सह मीडिया प्रभारी सूरज जायसवाल सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में जानकारी दी गई कि 15 सितंबर से वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में देश के विभिन्न क्षेत्रों से युवा अलग-अलग मार्गों से वाराणसी पहुंचेंगे। वडनगर से लगभग 500 लोगों का समूह विभिन्न मार्गों के माध्यम से वाराणसी पहुंचेगा। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना तथा सेवा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। सेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं : सिद्धार्थ शंभु

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभु जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश और समाज की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से देश के करोड़ों लोगों को प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवा मोर्चा को सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा युवाओं को केवल एक कार्यक्रम से जोड़ने का माध्यम नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का बोध कराने का अवसर है। उन्होंने प्रदेश के सभी युवा कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने का आह्वान किया।

युवा शक्ति सेवा और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण ताकत : भूपेंद्र सवन्नी

अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश के गरीब, युवा, किसान, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की वह शक्ति है जो विचारों और अभियानों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करती है। सेवा संकल्प यात्रा युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, सेवा भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। उन्होंने सभी युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वडनगर से वाराणसी तक निकलने वाली इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ें।

युवा भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : पुरुषोत्तम देवांगन

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता की प्रेरणादायी यात्रा है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प यात्रा और अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटें। उन्होंने कहा कि युवा भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और भाजपा युवा मोर्चा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाए।

युवा मोर्चा हर अभियान को सफल बनाने में अग्रणी : राहुल टिकरिया

प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से वडनगर से वाराणसी तक निकलने वाली सेवा संकल्प यात्रा युवाओं में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाली यात्रा होगी।

उन्होंने प्रदेश के सभी युवा साथियों से आह्वान करते हुए कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मविश्वास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है।

राहुल टिकरिया ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यों में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा यह कहा जाता था कि केंद्र से भेजे गए एक रुपये में से केवल 25 पैसे जनता तक पहुंचते हैं, जबकि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का पैसा सीधे हितग्राहियों के खाते में पहुंच रहा है। महतारी वंदन योजना इसका जीवंत उदाहरण है।

यात्रा को सफल बनाने युवाओं से किया आह्वान : रिकेश सेन

वैशाली नगर विधायक एवं कार्यक्रम के संयोजक रिकेश सेन ने सेवा संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल राजनीतिक उपलब्धियों की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की यात्रा है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।

बैठक के अंत में युवा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महा मंत्री श्री मनीष अग्रवाल जी,दुर्ग महामंत्री विनोद अरोरा जी,राजनांदगांव महामंत्री श्री सौरभ कोठारी, भाजयुमो दुर्ग जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह ,महामंत्री अनिकेत यादव,आरुणि दानी,भाजयुमो राजनांदगांव महामंत्री नोमेष वर्मा, भिलाई जिला में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App