🔥 TRENDING 4.70-Carat James‑Quality Diamond Disco... Vijayvargiya Criticizes CM Mohan Yadav... Four cheetah cubs born as family size... Elephants to Enjoy Five-Day Picnic at... Two FIRs Filed Against Independent MLA... सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे दीपक बैज...
18 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा और रोगी सुरक्षा का संदेश

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 18 Sep 2026, 03:20 PM 👁 14
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और रक्तदान शिविर का आयोजन,,,,३५लोगों ने किया रक्तदान, ३५यूनिट रक्त संग्रहित ब्लड बैंक जीएमसी कोरबा द्वारा किया गया दिनांक १७ सितंबर 2026 गुरुवार को सेवा भावना, मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छ चिकित्सा व्यवस्था एवं सामाजिक सहभागिता को समर्पित चार महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में दीप प्रज्वलन, अस्पताल संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा दिवस पर सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता तथा महादान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
वार्डों में दीप प्रज्वलित कर सेवा का संकल्प
सेवा सप्ताह के अंतर्गत चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में दीप प्रज्वलित किए गए। चिकित्सकों, परिचारिका संवर्ग एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, सुरक्षित चिकित्सा सेवाओं तथा अस्पताल में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण, संवेदनशीलता एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण में हाथ स्वच्छता पर जोर
रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर अस्पताल संक्रमण नियंत्रण एवं मरीज सुरक्षा विषय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज कोरबा के डीन डॉ के के सहारे द्वारा किया गया । उन्होंने संक्रमण रोकथाम को प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए हाथ स्वच्छता को संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय बताया।
इसके बाद माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया। स्नातकोत्तर चिकित्सकों, परिचारिका संवर्ग, चतुर्थ श्रेणी एवं साफ-सफाई कर्मचारियों को हाथ स्वच्छता की छह चरणों की तकनीक, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, सुई चुभने की चोट की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदम, खांसी-छींक शिष्टाचार, रक्त रिसाव प्रबंधन तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ गोपाल कंवर , डॉ मनोज मिंज प्रोफेसर पैथोलॉजी , सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ रविकांत जटवार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
रोगी सुरक्षा क्विज में २५विद्यार्थियों ने लिया भाग
सिम्स के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा रोगी सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में लगभग 50 विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्यों ने भी रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया
📲Get App