🔥 ट्रेंडिंग बलिया: घाघरा नदी का रौद्र रूप, महाराजप... मिसरोद क्षेत्र के थाना प्रभारी द्वारा... સમી તાલુકા સહિત પાટણ જિલ્લાના ખેડૂતોના... सुनहरा और चांदी के दाम आज बने रिकॉर्ड,... बुलों के झगड़े में गिरा बुजुर्ग, सड़क... सुबह की बारिश से जयपुर में राहत, राजस्...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली की मंडियों के विकास कार्यों का शिलान्यास, किसानों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 16 अक्टू. 2026, 04:58 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सांसद योगेंद्र चांदोलिया, मंत्री कपिल मिश्रा सहित कई गणमान्यजन रहे मौजूद; मंडियों में आधुनिक वजन प्रणाली भी होगी स्थापित

नई दिल्ली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आजादपुर स्थित एपीएमसी कार्यालय से दिल्ली की विभिन्न मंडियों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों का उद्देश्य मंडियों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और किसानों, व्यापारियों तथा मंडियों से जुड़े लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। योजना के तहत केशवपुर मंडी में सड़कों का निर्माण, नरेला अनाज मंडी में नए शेड का निर्माण, आजादपुर मंडी में सीवर एवं ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार तथा आधुनिक वजन प्रणाली स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर कहा गया कि दिल्ली की मंडियां अन्नदाताओं की मेहनत और लाखों परिवारों की आजीविका से जुड़ी हैं। ऐसे में मंडियों में बेहतर बुनियादी ढांचा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इन विकास कार्यों से मंडियों की व्यवस्थाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चांदोलिया, कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष अनुज शर्मा और विधायक राजकुमार भाटिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
📲Get App