🔥 TRENDING अमरोहा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल... Former Punjab CM Amarinder Singh Criti... Assam CM Envisions Northeast as India'... Dibrugarh Designated as Assam's Second... Assam Police Seize Rs 2.43 Crore Worth... IndiGo Cancels 24 Flights at Ranchi Ai...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का हुआ सम्मान स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मिले सुपोषण किट,

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 26 Sep 2026, 08:48 AM 👁 13
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आज “आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के निवास के समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, गोपाल मोदी,प्रीति स्वर्ण कार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, मितानिन, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य एवं पोषण संबंधी गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए “पोषण शक्ति सम्मान” भी प्रदान किया गया।

स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के विजेता बच्चों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सुपोषण किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य देखभाल के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

खिलौना दान अभियान से मिली बच्चों की खुशियों को नई मंजिल

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित खिलौना संग्रह रथ के माध्यम से नागरिकों द्वारा दान किए गए उपयोगी खिलौनों का वितरण भी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को किया गया। नागरिकों की सहभागिता से एकत्र इन खिलौनों का उपयोग बच्चों की खेल आधारित शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों एवं सर्वांगीण विकास के लिए किया जाएगा।

सुपोषण चौपाल और मातृ संवाद से बढ़ेगी जागरूकता

“आंगन मिलन सेवा सम्मान” कार्यक्रम के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषण चौपाल, मातृ संवाद सहित विभिन्न जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनके माध्यम से माताओं एवं अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्रारंभिक शिक्षा एवं बाल विकास से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी जा रही है।

बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष न्योता भोज

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन भी किया गया। बच्चों को खीर, पूरी एवं छोले परोसे गए। जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता से आयोजित इस गतिविधि ने बच्चों के साथ आत्मीय जुड़ाव के साथ सामुदायिक भागीदारी का संदेश दिया।

6 अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में होंगे कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आंगन मिलन सेवा सम्मान” सहित विभिन्न गतिविधियां 25 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, अभिभावकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जाएगा।
147 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आयोजन
आज जिले के 147 आंगनबाड़ी केंद्रो में आंगन मिलन सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
📲Get App