🔥 TRENDING ઉગલવાણ ગામમાં આયુષ્માન કાર્ડ માટે ખાસ... Imagine Sisyphus Publishes ‘Absurd Eco... Rubio Departs for India to Pursue Econ... Marco Rubio Visits India to Discuss Re... Imran Khan Files Appeal in Bombay High... Viral 'Cockroach Movement' Targets PM...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सड़क दुर्घटना में में दो युवकों कि हुई मौत

सड़क दुर्घटना में में दो युवकों कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Aug 2026, 12:50 AM 👁 66
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनेर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पनशाला के पास दो बाइक कि हुई आमने टक्कर में दो युवकों कि मौत हो गई। घटना कि जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रजनीश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया

मनेर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मनेर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, मासूम घायल

मनेर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पनशाला के पास मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय बच्चा घायल ।

मृतकों की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के घूरना बिगहा निवासी जितेश कुमार (26) और मनेर के भतेहरी गांव निवासी मुकेश कुमार (20) के रूप में हुई है।

बताया गया कि जितेश कुमार की पत्नी ने मंगलवार को ही एक बच्ची को जन्म दिया था और वह दानापुर-सगुना स्थित निजी अस्पताल में इलाजरत थी। पत्नी और नवजात बेटी को देखने के लिए जितेश अपने दो वर्षीय बेटे अनीश के साथ बाइक से अस्पताल जा रहे थे।

इसी दौरान गोपालपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में जितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दो वर्षीय बेटा घायल हो गया।

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार मुकेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

एक तरफ घर में नवजात बेटी के जन्म की खुशी थी, तो दूसरी तरफ पिता की मौत की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन है।

मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
📲Get App