🔥 TRENDING Severe Drought Sweeps Maharashtra, Far... AIMIM chief Owaisi says new Uttar Prad... Akhilesh Yadav alleges govt officials... Uttar Pradesh police lodge FIRs under... Over 22 Sports Competitions to Kick Of... District Administration Thoubal Intens...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 54 वाहनों के काटे चालान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Nov 2026, 05:58 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई।

झांसी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन विभाग झांसी द्वारा दिनांक 20 नवंबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग न करने तथा ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान में वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं करने वाले 24 वाहनों के विरुद्ध चालान किया गया। वहीं, सीटबेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर 12 वाहनों तथा निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने (ओवरस्पीडिंग) पर 18 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस प्रकार परिवहन विभाग द्वारा कुल 54 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। विभाग का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही या स्टंट ड्राइविंग से बचें, ताकि स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सके।
📲Get App