🔥 TRENDING कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश... education नवादा में रात के समय युवक पर गोलीबारी,... Karahal चौराहा par गणेश जी का कार्य कर... Delhi Remains Cool Over Weekend, IMD F... Centre Sues Supreme Court Over P&H Hig...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सड़क हादसे में व्यवसायी अशोक लाल गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 16 Sep 2026, 03:24 PM 👁 11
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धमौल बाजार निवासी व्यवसायी अशोक लाल को सड़क हादसे में गंभीर चोट लगी, उन्हें नवादा के पावापुरी VIMS अस्पताल रेफर किया गया।

मंगलवार को नवादा-पकरीबरावां पथ पर खपुरा मोड़ के समीप सड़क हादसे में धमौल बाजार निवासी व्यवसायी अशोक लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

अशोक लाल धमौल से खपुरा मोड़ स्थित बंधन बैंक जा रहे थे। बस से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें नवादा रेफर कर दिया।

नवादा में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पावापुरी VIMS अस्पताल रेफर किया है।

उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। धमौल बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में मायूसी छा गई, और लोगों ने अशोक लाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
📲Get App