🔥 TRENDING સાવરકુંડલા તાલુકા: ખેડૂતોની જમીન પર સો... મલેકપુરમાં રવિ સીઝન સહાય યોજનાની અરજીઓ... মৌলালি যুব কেন্দ্রে ‘Dentistry Next: L... शहीद भगत सिंह युवा क्लब के 5वीं विशाल... तिनसुकिया के दिराक रोंगपुरिया गाँव में... અર્જુનસિંહ ની આત્મકથા પ્રકાશિત
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सेंधवा के खुर्माबाद में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर, डॉ. रैलाश सेनानी ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं जानी

✍️ Reporter: Raju kanoje raja 🗓 04 Oct 2026, 07:55 PM 👁 11
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खुर्माबाद में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में डॉ. रैलाश सेनानी ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में 03 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुर्माबाद (चा.) में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में डॉ. रैलाश सेनानी ने सहभागिता कर क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद श्री गजेंद्रसिंह पटेल जी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना गया। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विषयों पर अधिकारियों के समक्ष आवश्यक कार्यवाही को लेकर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, आमजन की समस्याओं को सुनने तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के समक्ष आवश्यक कार्यवाही हेतु विषय रखे जा रहे हैं।

डॉ. रैलाश सेनानी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना आवश्यक है।

डॉ. रैलाश सेनानी
पूर्व जिला अध्यक्ष, अजजा मोर्चा बड़वानी
सेंधवा विधानसभा
📲Get App