🔥 ट्रेंडिंग जितेन्द्र सिंह ने किश्तवाड़ में भारत क... जम्मू और कश्मीर पुलिस ने अनंतनगर घटना... बिहार महिला टीम ने नागालैंड को 68 रनों... અમરેલીમાં ફટાકડા બજારની ફાળવણી પર 400થ... 2000 रुपये कमाने के लालच में बैंक खाता... बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सिंधी समाज संगरिया में जगदीश जोइसर को नए अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 02 नव. 2026, 06:22 PM 👁 46
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संगरिया, 2 नवंबर – सिंधी समाज संगरिया की बैठक में वर्तमान अध्यक्ष मोतीराम बदरा के इस्तीफे के बाद जगदीश जोइसर को नए अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।

संगरिया, 2 नवंबर – सिंधी समाज संगरिया की एक महत्वपूर्ण बैठक 1 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित हुई, जिसमें समाज के नए अध्यक्ष एवं नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान वर्तमान अध्यक्ष श्री मोतीराम बदरा जी ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल के पूर्ण होने पर अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंपा। समाज के भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ. नारायण जी, सुभाष गजरा जी, रमेश कटारिया जी, मुरलीधर मंगे जी, भोजराज बदरा जी, कन्हैया सुमरानी जी, करनी जोइसर जी, दयाल खन्ना जी, सोनू खन्ना जी, लखपति गौरी जी, पवन जी, पंकज जी, मुकेश जी, राजकुमार गजरा जी, ईश्वरदास खन्ना जी, हरीश मंगे जी, सोनू मंगे जी, रामजी जोइसर जी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों के आपसी विचार-विमर्श के पश्चात् श्री जगदीश जोइसर जी के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति जताते हुए उन्हें सिंधी समाज संगरिया का नया अध्यक्ष चुना गया।

साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना समाज के सभी सदस्यों को दी जाएगी। समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक विकास को सर्वोपरि रखते हुए सभी सदस्यों ने मिल-जुलकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री जगदीश जोइसर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि उनके नेतृत्व में सिंधी समाज संगरिया नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
📲Get App