🔥 ट्रेंडिंग পশ্চিমবঙ্গ বিজ্ঞান মঞ্চের মেধা অভিক্ষা... चंद्रपूरमध्ये फर्जी डिग्री रॅकेटचा पर्... बरहमखेडा व लोहरीपुर के स्कूल प्रमुखों... 2-4Point के बारे में रिपोर्टर की सूचना अरुणाचल पुलिस ताइक्वांडो त्रयी को 2027... बुद्ध के पवित्र अवशेष नासमी गोल्डन पगो...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खेल

🇮🇳 सिंधी समाज के युवा क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 14 नव. 2026, 09:05 PM 👁 34
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🇮🇳 सिंधी समाज के युवा क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास

पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर भारतीय अंडर-19 टीम बनी एशिया कप चैंपियन

हनुमानगढ़। भारतीय क्रिकेट के लिए 14 नवंबर का दिन यादगार बन गया। ओमान के अल अमरात क्रिकेट मैदान में खेले गए ACC अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने शानदार नेतृत्व करते हुए टीम को जीत की राह दिखाई। उन्होंने दबाव भरे मुकाबले में 101 गेंदों पर 80 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 337 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

भारतीय टीम की जीत में कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के अलावा मोह‍ित उल्वा ने भी अहम भूमिका निभाई। मोह‍ित ने मात्र 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत को चैंपियन बना दिया।

लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में मिली इस शानदार जीत ने देशभर के क्रिकेट प्रेमियों को जश्न मनाने का अवसर दिया है। युवा खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों को और मजबूत किया है।

पूरे भारतीय क्रिकेट जगत को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

🇮🇳 जय हिंद!
📲Get App