🔥 TRENDING राजापट्टी कोठी बाजार में छठ महापर्व के... Khaas report mr Nazir Ahmad Sofi हरिपुर रोड, रायपुर मारवाड़ में स्पीड ब... बांसडीह के महाराजपुर में घाघरा नदी के... खरना में व्रती का 36‑घंटे का निर्जला व... साक्री तालुक्यातील लघडवाळ पो पिजारझाळी...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सदेरी और कुटुगुड़ा के जंगलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 एकड़ जमीन से 11 हजार से अधिक गांजे के पौधे नष्ट

✍️ Reporter: Sukumar Mandal 🗓 14 Nov 2026, 06:48 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मलकानगिरी, 14 नवंबर: नशामुक्त ओडिशा के निर्माण की दिशा में कालीमेला पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। अवैध गांजे की खेती के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पुलिस ने सदेरी और कुटुगुड़ा के जंगल क्षेत्रों में छापेमारी की।

इस छापेमारी के दौरान लगभग 11 एकड़ जंगल की जमीन पर अवैध रूप से उगाए गए 11 हजार से अधिक गांजे के पौधों का पता लगाया गया। इसके बाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सभी पौधों को काटकर आग के हवाले कर नष्ट कर दिया गया।

इस मामले में कालीमेला थाना पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। थाना कांड संख्या 294/26 एवं 295/26 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(ए)(आई) के अंतर्गत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कालीमेला थाना प्रभारी प्रभुदत्त बिस्वाल ने बताया कि अवैध गांजे की खेती में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नशे के कारोबार और अवैध गांजे की खेती पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कालीमेला पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ एक बड़ी पहल माना जा रहा है। साथ ही इससे अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को कड़ा संदेश भी दिया गया है।
📲Get App