🔥 TRENDING JFD-Backed Protests Continue Across Ma... Manipur Cabinet Approves 70‑Bed Dialys... UDP Suspends Three Meghalaya MLAs for... BJP Reaches Double Digits in Meghalaya... Meghalaya CM Says 54-Year-Old Border D... Jamui Murder Case: Accused's Father Ar...
24 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सदर अस्पताल पहुंचे सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह यादव, मरीजों से जाना हाल-चाल

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 24 Sep 2026, 12:12 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। बुधवार की शाम करीब 7 बजे अरवल जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह यादव ने सदर अस्पताल अरवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और इलाज से जुड़ी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मनोज सिंह यादव ने चिकित्सक डॉ. शशि भूषण सिंह से भी मरीजों के इलाज एवं उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में जाकर मरीजों को देखा तथा उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस मौके पर मनोज सिंह यादव ने कहा, “सदर अस्पताल अरवल जिले की लाइफ लाइन है। इसे दुरुस्त रखना और यहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी का कर्तव्य है।”

उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और आवश्यक सुविधाएं मिलें, इसके लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए।
📲Get App