🔥 TRENDING देवरिया: भटनी मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज... मंज़िल आपकी, साथ हमारा: UPSRTC यात्रिय... ECI Receives 5.43 Lakh Form‑7 Applicat... Andhra Pradesh CM YS Jagan warns arres... Cloth merchant shot during robbery att... दिल्ली-एनसीआर की खस्ताहाल सड़कें और भा...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सैदनगली थाना प्रभारी बने कुमरेश त्यागी, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प
Crime

सैदनगली थाना प्रभारी बने कुमरेश त्यागी, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प

✍️ Reporter: सतीश चंद्र राणा 🗓 15 Oct 2026, 11:14 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उपनिरीक्षक कुमरेश त्यागी ने अमरोहा के थाना सैदनगली में थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला है। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने को अपनी प्राथमिकता बताया है।

अमरोहा के थाना सैदनगली में उपनिरीक्षक कुमरेश त्यागी ने थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे जनपद में आईजीआरएस सेल के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे। उनके उत्कृष्ट कार्यकाल को देखते हुए अब उन्हें थाना सैदनगली की महत्वपूर्ण कमान सौंपी गई है।

कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता और अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना और महिलाओं, बुजुर्गों व आम नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कुमरेश त्यागी के थाना प्रभारी बनने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था और अधिक सक्रिय, पारदर्शी और जनहितैषी होगी। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसहयोग से शांति व्यवस्था कायम रखने में उन्हें सफलता मिलेगी, ऐसी सभी को उम्मीद है।
📲Get App