🔥 TRENDING ભારતએ નેપાળને 10 ટન દવાઓ અને સહાય મોકલ... રાજુલામાં બ્રહ્મસમાજ દ્વારા સામૂહિક જન... ધાંગધ્રા શિખર પબ્લિક સ્કૂલની બે વિદ્યા... નેપાળમાં તીવ્ર પૂરથી થયેલ મૃત્યુ Sameer Nair Reflects on KBC’s Rise fro... ‘Bethlehem Kudumba Unit’ ranks 4th in...
28 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सोतिया पुल के पास अनियंत्रित बाइक गिरी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 28 Aug 2026, 03:32 PM 👁 11
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहराइच के रामगाँव थाना क्षेत्र में सोतिया पुल के पास शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बहराइच। थाना रामगाँव क्षेत्र के महोत्तम पुरवा स्थित सोतिया पुल के पास शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
📲Get App