🔥 TRENDING HRTC Bus Crash in Shimla District Clai... Omani flydubai Co‑Pilot Allegedly Plan... CPM cadre convicted of murder in Kannu... 40-Year-Old Sentenced to Death for Rap... India Faces Surge in Cyber Crime on 9t... ANYA Marks 50th Anniversary in 2026 wi...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर में संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ से लटका मिला
Local

सीतापुर में संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 08 Sep 2026, 05:47 PM 👁 45
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना मानपुर सीतापुर। जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक सुबह घर से निकला था। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

थाना मानपुर सीतापुर। जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक सुबह घर से निकला था। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला।
शव मिलने की सूचना पर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
📲Get App