🔥 TRENDING Chhattisgarh CM Unveils ₹63-Crore Deve... Christians in Chhattisgarh Face Growin... Doctor Releases Official Statement on... ਮੰਡੀਆਂ 'ਚ Moisture Meter ਦੇ ਵਖਰੇਵੇਂ ਕਾ... Goods Train Wagons Derail in Rampura P... Health Department Raids Expose Over 10...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर में सरकारी जमीन पर पेड़ काटने की सूचना पर पहुंचे लेखपाल से मारपीट, घायल

सीतापुर में सरकारी जमीन पर पेड़ काटने की सूचना पर पहुंचे लेखपाल से मारपीट, घायल

✍️ Reporter: Satyaprakash Shukla 🗓 12 Aug 2026, 05:52 PM 👁 134
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिसवां। सीतापुर जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में बुधवार दोपहर सरकारी जमीन पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाने की सूचना पर जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौके पर मौजूद पांच लोगों ने लेखपाल ओमप्रकाश सिंह यादव के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय लेखपाल ओमप्रकाश सिंह यादव पुत्र रामपाल सिंह यादव बिसवां देहात क्षेत्र में तैनात हैं। बुधवार को उन्हें कुतुबपुर गांव में सरकारी जमीन पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर वह मौके पर जांच करने पहुंचे थे।
विवाद के बाद मारपीट का आरोप
आरोप है कि लेखपाल के गांव पहुंचने पर वहां मौजूद कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने लेखपाल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में लेखपाल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। घायल लेखपाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।
पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर
घटना की जानकारी मिलने के बाद साथी लेखपालों में भी नाराजगी है। लेखपाल ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ बिसवां कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सीओ बिसवां हर्षित सिंह के अनुसार, सरकारी जमीन पर पेड़ काटे जाने के मामले के साथ ही लेखपाल के साथ मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App