🔥 ट्रेंडिंग करेना कपूर की ‘दायरा’ ने ओपनिंग डे में... बंगाल ने सैंडकफु में प्रवेश शुल्क फिर... पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 19 सितम... जम्मू-कश्मीर ने 66 साल बाद नदियों पर अ... सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर को 2003... उत्तरी कश्मीर में सड़क दुर्घटना में मो...
19 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

सीतापुर में मोबाइल लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 19 सित. 2026, 09:48 AM 👁 25
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुनसान रास्तों पर राहगीरों को बनाते थे निशाना, 2 मोबाइल और 2 बाइक बरामद

सुनसान रास्तों पर राहगीरों को बनाते थे निशाना, 2 मोबाइल और 2 बाइक बरामद
सीतापुर में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए राहगीरों को निशाना बनाते थे। उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, दो बाइक और 150 रुपये बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे शास्त्री नगर निवासी अखबार वितरक विक्रांत गुप्ता चुंगी चौराहे से लालकपड़ा कोठी की ओर जा रहे थे। लालबाग चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुलसनपुर निवासी लवकुश पाल, खूबपुर निवासी अंकुर राजवंशी, कैंचीपुल निवासी रुद्र और परसेड़ा निवासी अभिषेक को कैंची पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं थी।
📲Get App