🔥 TRENDING PM Modi Says Bypoll Victory Reflects D... Awarapan 2 Set to Debut on OTT Platfor... Veteran Actor Nana Patekar Says He Fac... Mrunal Thakur Defends Katrina Kaif and... Ishan Kishan Hits 50th Six of 2026 in... BCCI hikes budget by Rs 127 crore to t...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राज्यमंत्री सुरेश राही, ट्रैक्टर से लिया हालात का जायजा
Local

सीतापुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राज्यमंत्री सुरेश राही, ट्रैक्टर से लिया हालात का जायजा

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 08 Sep 2026, 07:45 AM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जिले में लगातार बारिश और जलभराव के कारण कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरों के सामने पानी भरने से जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का हालचाल लेने पहुंचे।

राज्यमंत्री ने ट्रैक्टर से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने जलभराव से प्रभावित परिवारों से बातचीत कर भोजन, दवा और अन्य जरूरी राहत सामग्री की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, दवाएं और राहत सामग्री समय पर पहुंचाई जाए। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
**लोगों के बीच पहुंचकर ट्रैक्टर से जायजा लेने की तस्वीरें इलाके में चर्चा का विषय बनी रहीं।**
📲Get App