🔥 TRENDING વિસનગરમાં સાયબર ઠગાઈના 2 આરોપીઓની ધરપક... રાણાવાવમાં જુગાર રમતા સાત શખ્સોને પકડા... સુરતમાં ગભેણી ચોકડી પાસે કેમિકલ ડ્રમ ફ... મહેસાણાના વડનગરમાં શ્રાવણ માસમાં ભવ્ય... ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਦੇ ਸਿੱਧਵਾਂ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਤਾ... સાબરકાંઠા પોલીસે ₹14.24 કરોડનું આંતરરા...
02 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सीतापुर में बारिश के बीच 565 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 02 Sep 2026, 07:20 PM 👁 3
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जिले में बारिश के बीच सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 551 हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया, जबकि 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। बारिश के कारण आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं और पंडाल में पानी भर गया।

बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में वर-वधू और उनके परिजन कार्यक्रम में पहुंचे। हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कराया गया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विवाह सामग्री और वर-वधुओं को दी जाने वाली वस्तुओं को लेकर भी लोगों में उत्साह रहा। माला वितरण के दौरान उसे पाने के लिए लोगों में होड़ जैसी स्थिति देखने को मिली। बारिश के बीच आयोजन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिम्मेदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना और एक ही आयोजन में बड़ी संख्या में विवाह संपन्न कराना रहा।
📲Get App