🔥 ट्रेंडिंग मणिपुर पुलिस रेज़िंग डे पर 3,000 एकड़... इम्फाल में मनिपुर पुलिस ने 135वीं स्था... मनिपुर में आईईडी विस्फोट से तीन सीआरपी... मेघालय में यूडीपी के 3 विधायक निकाले,... मेघालय UDP ने 3 विधायक को NPP में मिलन... मेघालय में यूडीपी ने एनपीपी में शामिल...
20 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की मौत:
लो बीपी से बिगड़ी तबीयत, असलहा फैक्ट्री चलाने के मामले में 8 अगस्त से बंद था।
स्थानीय

सीतापुर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की मौत: लो बीपी से बिगड़ी तबीयत, असलहा फैक्ट्री चलाने के मामले में 8 अगस्त से बंद था।

✍️ रिपोर्टर: Satyaprakash Shukla 🗓 25 अग. 2026, 04:48 PM 👁 108
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर जेल में हिस्ट्रीशीटर बंदी की मौत

सीतापुर। सीतापुर जिला जेल में बंद एक हिस्ट्रीशीटर बंदी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान तंबौर थाना क्षेत्र के ड्योढ़ीडीह निवासी निसार पुत्र मेंहदी के रूप में हुई है। वह अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित करने के मामले में 8 अगस्त से जेल में बंद था।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 12 बजे निसार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन के अनुसार उसका रक्तचाप असामान्य होने पर जेल के चिकित्सक ने उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि निसार को कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध असलहा फैक्ट्री में हथियार तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी मौत के बाद जेल प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय जांच और रिपोर्ट के बाद होगी।
📲Get App