🔥 TRENDING காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं जयंती पर बिलासपुर में धूमधाम से पांच कुंडीय यज्ञ

✍️ Reporter: पत्रकार शत्रुघन चौधरी 🗓 20 Nov 2026, 01:52 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिलासपुर के संत नामदेव भवन में शुक्रवार को संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं जयंती पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ।

शुक्रवार, 20 नवंबर को बिलासपुर के सरकंडा के नूतन चौक स्थित संत नामदेव भवन में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

संत नामदेव भवन में सुबह 9:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ आरम्भ हुआ। यज्ञ के पश्चात संत नामदेव जी महाराज की महाआरती की गई।

इस धार्मिक आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी पीले वस्त्र धारण कर पंच कुंडी यज्ञ में शामिल हुए और आहुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतिमा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा हवन का कार्य संपादन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए और संत नामदेव जी के जयकारे के साथ कार्य समाप्त हुआ।
📲Get App