🔥 TRENDING करौली में पंचायती राज आम चुनाव‑2026 के... सात महीने से वेतन नहीं मिलने पर सिटिजन... Patiala: Daytime temperature drops 1.5... Patiala: ₹432.65 Crore Allocated to Pr... मुजफरपुर पी एन जी गैस पाइप लाइन मेंब्ल... Bomb threats emailed to three Indore s...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

संत सुंदरदास कॉलेज में आयोजित हुई विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, ‘एक राष्ट्र, एक वोट’ विषय पर युवाओं ने रखे विचार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 02 Nov 2026, 05:44 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
संत सुंदरदास कॉलेज में आयोजित हुई विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, ‘एक राष्ट्र, एक वोट’ विषय पर युवाओं ने रखे विचार

निधि शर्मा ने प्रथम, अमरत्य शर्मा ने द्वितीय और अंतरा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

दौसा, 2 नवम्बर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में 'मेरा युवा भारत' की ओर से सोमवार को संत सुंदरदास राजकीय महिला महाविद्यालय में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘एक राष्ट्र, एक वोट’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

प्रतियोगिता में निधि शर्मा ने प्रथम, अमरत्य शर्मा ने द्वितीय तथा अंतरा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पार्षद देवेंद्र नरानिया मुख्य अतिथि तथा संत सुंदरदास राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुलाबचंद मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। माय भारत मुख्यालय के एमिनेंट पर्सन लोकेश भांकरी ने भी सहभागिता कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी पूनम चौधरी ने की।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधी चौक की प्राचार्य कमला शर्मा, आनंद शर्मा राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य माधुरी गुप्ता, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जौपाड़ा की प्राचार्य भारती गुप्ता, जिला स्वीप नोडल प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह तथा संत सुंदरदास महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर ललिता शामिल रहीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन यूथ आइकन हीरालाल महावर ने किया। 'माय भारत' कार्यालय से रमाशंकर एवं विजय सिंह ने व्यवस्थाओं का संचालन किया। 'माय भारत' वॉलंटियर्स रामकेश बैरवा, मंजीत सिंह, अनीता बैरवा, महेश प्रजापत, नरेंद्र कुमार प्रजापत, रोहित राज मीना एवं अश्विनी महावर ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
📲Get App