🔥 ट्रेंडिंग अनूपपुर में कुएँ में गिरकर 75 वर्षीय ब... दमोह के कलेक्टर ने अधिकारियों को चेताव... ਪਾਣੀਪਤ ਦੇ ਨੇੜੇ ਮੂਬਾਈ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸ 11058 ਦੀ... जयपुर ने 300वें वर्ष में प्रवेश के साथ... इंदौर के विजय नगर में रैपिडो चालक ने 1... राजस्थान सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण के...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

संत नगर में स्कूल के सामने कचरे के ढेर से छात्रों एवं यात्रियों को हो रही परेशानी

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 17 नव. 2026, 06:21 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संत नगर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा रोज स्कूल के सामने कचरे का ढेर लगने की शिकायत कांग्रेस नेता आत्माराम सूर्यवंशी ने की है, जिससे छात्रों और आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।

संत नगर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा रोज स्कूल के सामने कचरे का ढेर लगने की शिकायत कांग्रेस नेता आत्माराम सूर्यवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए की है।

इस कचरे के ढेर से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है और स्कूल के बच्चों को सुबह सुबह गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों की गाड़ियाँ कचरे की चपेट में आकर सड़क पर कचरा फैल जाती है।

आत्माराम ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे फ्री की रोटिया सेंकने में लगे हुए हैं और सफाई कर्मचारियों को फटकार लगानी चाहिए परंतु उनके हौसले बढ़ाने में अधिकारियों का हाथ है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा तनख्वाह ली जा रही है पर काम शून्य मात्र है।

आत्माराम ने कहा कि यदि नगर निगम से समाधान नहीं हुआ तो वे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करेंगे और यदि फिर भी निवारण नहीं हुआ तो पीएम को एक पत्र के माध्यम से ईमेल करेंगे।
📲Get App