🔥 TRENDING Pabitra Margherita Denies Connection t... Police Seize 350 Bags of Urea Near Ass... Patna High Court lifts ban on recruitm... Patna High Court revokes 75% pension c... Patna Consumer Commission orders vendo... पुरस्कारानंतरची जबाबदारी जपणारे मा. रा...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सुशील नगर विद्युत उपकेंद्र की पहल, घर-घर पहुंचकर बकाया बिजली बिल जमा करा रहे विभागीय कर्मचारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Oct 2026, 07:08 PM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उरई के सुशील नगर उपकेंद्र से पोषित क्षेत्रों में चल रहा डोर-टू-डोर अभियान, बकाया राजस्व वसूली पर विभाग का जोर

उरई, जालौन। विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत वितरण खंड उरई के अंतर्गत उपकेंद्र सुशील नगर, उरई से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारी डोर-टू-डोर पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं और बकाया विद्युत बिल जमा करा रहे हैं।
इस अभियान के तहत कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि बकाया बिलों का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। विभागीय कर्मचारियों की इस पहल का उद्देश्य राजस्व वसूली को बढ़ावा देना और उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है।
स्थान: उरई, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश
📲Get App