🔥 TRENDING Kiara Advani Spends Beach Day with Hus... Vijay Varma Supports Anti-CEC Protests... Salman Khan Warns Paparazzi of Strict... Autopsy Reveals Cause of Nana Patekar'... Mahaveer Jain Films Unveils Kannada Sc... Shatrughan Sinha Wishes Amitabh Bachch...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और अश्लीलता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Crime

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और अश्लीलता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Aug 2026, 08:04 AM 👁 74
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोशल मीडिया पर अश्लीलता और अभद्र भाषा के बढ़ते मामलों पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने जताई चिंता

लखनऊ। सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता, अभद्र भाषा, गाली-गलौज और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री को लेकर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने चिंता जताई है। संगठन ने प्रशासन और संबंधित विभागों से ऐसी सामग्री प्रसारित करने वाले लोगों और सोशल मीडिया पेजों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

फाउंडेशन का कहना है कि वर्तमान समय में कई सोशल मीडिया अकाउंट और कंटेंट क्रिएटर खुलेआम अपशब्दों, अश्लील एवं अभद्र सामग्री का प्रसार कर रहे हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव विशेष रूप से बच्चों और युवाओं पर पड़ रहा है, जिससे उनके मानसिक विकास, संस्कार और सामाजिक व्यवहार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

संगठन ने मांग की कि सोशल मीडिया पर लगातार गाली-गलौज और अश्लील सामग्री प्रसारित करने वालों की निगरानी की जाए तथा कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और पेजों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया पर शालीनता व सम्मानजनक संवाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने जागरूक नागरिकों से भी अपील की कि वे अश्लीलता, अभद्रता और नफरत फैलाने वाली सामग्री का विरोध करें तथा सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें।

दीपक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, नमो नमो क्रांति फाउंडेशन
📲Get App