🔥 ट्रेंडिंग धर्म के प्रति जागरूक युवा लोगों को दिख... उत्तराखंड के सीएम धामी बद्रीनाथ दर्शन... पायनियर एज ने पूछा: क्या चालदा महासु ह... उत्तराखंड: बेटे की मौत के घंटों बाद नद... दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाध... दिल्ली के चाँदनी चौक स्थित टाउन हॉल को...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ पुलिस की संवाद एवं समन्वय बैठक
स्थानीय

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ पुलिस की संवाद एवं समन्वय बैठक

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 20 अग. 2026, 06:02 PM 👁 38
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ पुलिस की अहम बैठक

कानपुर। पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में 20 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा एवं अपर पुलिस उपायुक्त/स्टाफ ऑफिसर योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा निर्मित ‘Silent Crimes’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया। बैठक में सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग, साइबर जागरूकता और सकारात्मक व रचनात्मक कंटेंट को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका की सराहना की। साथ ही पुलिस एवं इन्फ्लुएंसर्स के बीच निरंतर संवाद, बेहतर समन्वय और सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया गया।
बैठक का उद्देश्य डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा।
📲Get App