🔥 ट्रेंडिंग Transport Department Announces ₹50,000... लखीसराय में पिकअप ट्रक ने बाइक से टक्क... हजारिबाग में कोयला परिवहन हाइवा से टकर... कोलकाता दुर्गा पंडाल में भगदड़ में मरी... उज्जैन की 2100‑साल पुरानी नगर पूजा में... Karnataka horticulture department dist...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक श्री शरद

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori 🗓 19 अक्टू. 2026, 02:54 PM 👁 87
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक श्री शरद कोल, कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने आज बाणसागर डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने वर्षा ऋतु में बाणसागर डैम में जल भराव की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने अधिकारियों से डैम के जलस्तर, जल भराव क्षमता एवं गेटों के संचालन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बाणसागर डैम के गेट खोले जाने की स्थिति में इसकी सूचना पूर्व में आमजनों को दी जाए, ताकि लोग आवश्यक सावधानी बरत सकें और किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

कलेक्टर ने बाणसागर डैम से प्रभावित होने वाले ग्रामों, जल भराव की क्षमता तथा डैम से सिंचित होने वाले गांवों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वर्षा ऋतु के दौरान जलस्तर एवं परिस्थितियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्चना मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App