🔥 TRENDING Delhi police to raid Kumaraswamy's res... Madras HC rejects plea of four cops in... Delhi Police Files FIR on Meta Platfor... LPG Cylinder Ignites in Bengaluru; Gas... Gas Leak Ignites Oil Lamp, House Door... Mizoram to Boost Connectivity with Rs...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सासाराम जिला के दरिगांव थाना क्षेत्र में कुंआ से महिला का शव बरामद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Oct 2026, 01:10 PM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सासाराम जिला के दरिगांव थाना में के डगरा गांव में कुंआ से एक महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया

सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खबर रोहतास सासाराम के दरिगांव से है। जहां दरिगांव थाना क्षेत्र के डंगरा गांव में कुआ से एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान नीलू पटेल के रूप में हुई है, जो कमल नयन पटेल की पत्नी थी। बता दे कि 28 वर्षीय महिला का शव कुएं से बरामद होने से सनसनी फैल गई है। बता दे कि कल ही महिला के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले मे अनुसंधान शुरू कर दिया था। इस संबंध में रवि पाल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जो भदोखरा गांव का रहने वाला है। जानकारी मिली है कि आपसी रंजिश में रवि पाल नामक व्यक्ति ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर नीलू का अपहरण किया तथा उसकी हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से कुआं में फेंक दिया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के निशान देही पर ही शव को बरामद किया है। नीलू के शव का सासाराम के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

बाईट सतनारायण पटेल (मृतक के पिता)
📲Get App