🔥 TRENDING मंगेर के कल्याणपुर गांव में मैलेशिया श... सिमरिया में कोयला हाइवा की चपेट में आन... Bengaluru Metro Launches EV Feeder Bus... BPSC TRE 4.0 2026: 33,320 Teacher Post... Bihar's Deadly River Crossings: Homeco... Bihar AYUSH 2026 Round 2 Seat Allotmen...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय "संस्कृति गरबा महोत्सव 2026" का हुआ भव्य आयोजन समापन में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर हुए शामिल

✍️ Reporter: Jaypal 🗓 19 Oct 2026, 03:04 PM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आष्टा। सुभाष नगर स्थित संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय 'संस्कृति गरबा महोत्सव 2026' का गरिमामय एवं भव्य आयोजन संस्था के डायरेक्टर व प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में भव्य गरबा समापन समारोह सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र गंगवाल, सुशील संचेती, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय एवं युवा पत्रकार धनंजय जाट द्वारा मां जगदंबे महारानी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की नन्हीं छात्रा ने हाथ में त्रिशूल लेकर मां जगदंबे का स्वरूप धारण किया, जिसकी मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार और मनमोहक गरबा प्रस्तुति से प्रसन्न होकर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने उन्हें ₹5,100 की प्रोत्साहन राशि दी। तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर भावभीना स्वागत किया गया।
भजनों की धुन पर झूमे अतिथि और श्रद्धालु महोत्सव के दौरान विद्यालय परिवार, स्टाफ एवं उपस्थित अतिथियों ने मां जगदंबे की भक्ति में लीन होकर गरबा रास किया। माता रानी के सुमधुर भजनों पर सभी श्रद्धालु भक्तिभाव से गरबा करते नजर आए, जिससे संपूर्ण प्रांगण धर्ममय हो उठा।
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय ने बताया, "हमारे विद्यालय का नाम ही 'संस्कृति' है। विद्यालय की मातृशक्ति, स्टाफ एवं छात्राओं की प्रबल इच्छा थी कि परिसर में गरबा महोत्सव का आयोजन हो। इसी क्रम में दो दिवसीय गरबा महोत्सव आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना जगाना, उन्हें अपने धर्म के प्रति जागरूक करना और अपनी महान संस्कृति से जोड़ना है।"
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर पार्षद तेजसिंह राठौर, आशुतोष शर्मा, पत्रकार नवीन शर्मा, एडवोकेट नीलेश कुमार शर्मा तथा ओंकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्था द्वारा इन सभी गणमान्य अतिथियों का भी पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।
दो दिनों तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का समापन अपार उत्साह और उल्लास के साथ हुआ।
📲Get App