🔥 TRENDING स्नातक एमएलसी कांति सिंह का रायबरेली म... सतीश देवासी ने बेड़ा से पाली कलेक्टर क... Bihar Education Department Sends Show‑... Three girls, including two sisters, ki... Farmers Pursue ₹227 Crore Crop Insuran... Congress vows to jail Gyanesh Kumar if...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने किया नमन, प्रदेशवासियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Oct 2026, 05:37 PM 👁 43
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाएं, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित पटेल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित लोगों एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी देश को एकजुट रखने और मजबूत राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से सरदार पटेल के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
📲Get App