🔥 TRENDING Two On-Duty Policemen Found Dead Near... Haryana Government Reshuffles IPS, HPS... The Tribune Search Results for 'Medica... Court Rules Carriage Permit Applicants... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्... Chhattisgarh: AK-47, 3 other weapons a...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सार्थक सिनेमा समाज की संवेदनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम : ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ
Entertainment

सार्थक सिनेमा समाज की संवेदनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम : ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 04 Sep 2026, 09:04 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्लासिक एवं गुणवत्तापूर्ण सिनेमा युवा पीढ़ी को समृद्ध सिनेमाई विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम : अनुपम कुलश्रेष्ठ

कानपुर। देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्वस्थ मनोरंजन एवं क्लासिक फिल्मों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दैनिक जागरण समूह द्वारा कानपुर के रेव-3 मॉल में 14वें जागरण फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ADG Zone Kanpur अनुपम कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और फीता काटकर फेस्टिवल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सार्थक एवं उत्कृष्ट सिनेमा केवल स्वस्थ मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज की संवेदनाओं, विचारों और सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि क्लासिक फिल्मों एवं गुणवत्तापूर्ण सिनेमा को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित यह फिल्म फेस्टिवल सराहनीय पहल है। इससे फिल्म प्रेमियों के साथ-साथ युवा पीढ़ी को देश की समृद्ध सिनेमाई विरासत से जुड़ने और उत्कृष्ट फिल्मों को समझने का अवसर मिलता है। जागरण फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की बेहतरीन फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने के साथ ही सिनेमा के प्रति नई पीढ़ी की रुचि को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App