🔥 TRENDING Ibobi accuses BJP of misusing Rs 20,00... Danny Trejo Says He Tried to Exit Ben... Chief Minister Announces 10,000‑Seat G... Hotels That Starred in Christmas Movie... Manipur Faces Electoral Crisis Amid Ca... Allu Arjun’s AA23, directed by Lokesh...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सूरौठ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रॉकेट लर्निंग के तहत प्रशिक्षण, कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 29 Nov 2026, 01:52 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सूरौठ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रॉकेट लर्निंग के मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया।

सूरौठ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में शनिवार को सेक्टर सूरौठ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण की शुरुआत आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शशि बाला और जिला समन्वयक फौजदार सुरजीत सिंह ने विधिवत रूप से की। उन्होंने बताया कि रॉकेट लर्निंग के मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत करौली जिले में पिछले दो वर्षों से चल रहा है।

इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की कार्य क्षमता एवं दैनिक कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की दैनिक दिनचर्या कैलेंडर, कैलेंडर के माध्यम से गतिविधियों का चयन एवं संचालन, अभिभावक बैठक को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

बच्चों के आंकलन प्रपत्र तथा पोर्टफोलियो सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे उनकी क्षमता वर्धन में सहूलियत हुई।
📲Get App