🔥 TRENDING डिंडोली छठ तालाब पर हमारे परम मित्र प... आज दर वर्षी प्रमाणे या ही वर्षी जल्लोष... ମୋଟୁ ଅଞ୍ଚଳରେ ଚାଞ୍ଚଲ୍ୟ: ଘର ଭିତରୁ ବିବାହି... Three Rare Astronomical Events to Watc... Andhra Pradesh launches ₹25,000 crore... Andhra Pradesh’s Statewide Screening F...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सूरौठ के लहचौडा में राधा रानी मंदिर में भागवत कथा के दौरान शिव विवाह प्रसंग का दिव्य वर्णन

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 15 Nov 2026, 09:49 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रविवार को सूरौठ के लहचौडा गांव में राधा रानी मंदिर में भागवत कथा के दौरान आचार्य हरेंद्रानंद सरस्वती ने शिव और पार्वती के विवाह का दिव्य प्रसंग सुनाया।

रविवार को सूरौठ के लहचौडा गांव में स्थित राधा रानी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन हुआ। आचार्य हरेंद्रानंद सरस्वती ध्रुव घटा वालों ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिव्य प्रसंग सुनाया।

शिव बारात के सजीव वर्णन और भजनों पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे, और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

कथा के अगले चरण में आचार्य ने राजा परीक्षित के जन्म, उन्हें मिले श्राप तथा सुखदेव जी की कथा सुनाई। उन्होंने नारद जी के पूर्व जन्म का वृत्तांत भी बताया और जीवन में सत्संग तथा भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला, यह कहते हुए कि भागवत कथा मनुष्य को भयमुक्त कर मोक्ष का मार्ग दिखाती है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजन संगीत का आयोजन भी किया गया। केदार चतुर्वेदी की ओर से भागवत कथा का आयोजन करवा रहा है।
📲Get App