🔥 ट्रेंडिंग आईएमडी ने कल आठ राज्यों में बारिश और ग... संजय राउत ने डेलिमिटेशन बिल पास करने म... मध्य प्रदेश के मेले में चाउमीन‑मंचूरिय... मध्य प्रदेश के गांव मेले में 130 से अध... डायबिटीज के हर पाँचवें रोगी को रेटिनोप... उल्हासनगरवासीयांसाठी ऐतिहासिक निर्णय:...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सूरत: तापी नदी में गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत
स्थानीय

सूरत: तापी नदी में गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत

✍️ रिपोर्टर: Ajit singh 🗓 26 सित. 2026, 07:30 AM 👁 117
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सूरत के कामरेज क्षेत्र में गणपति विसर्जन के लिए तापी नदी में गए युवकों की नाव अचानक पलट गई। इस हादसे में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई।

सूरत के कामरेज में उस समय मातम छा गया जब गणपति विसर्जन के लिए तापी नदी में गए युवकों की नाव पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में गणपति की प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान यह हादसा हुआ। नाव में सवार कई युवक नदी में गिर गए।

स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दुखद घटना में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। अन्य युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
📲Get App