🔥 TRENDING સીએનજી ગેસના ભાવમાં વધારો, 1kg માટે ₹1... नवादा के अकबरपुर पीएचसी का BDO ने किया... ಬಿಜೆಪಿ ರಾಜ್ಯಾಧ್ಯಕ್ಷ ಬಿ.ವೈ. ವಿಜಯೇಂದ್ರ ಅ... छठ पूजा के लिए शेरा नगर नहर पर पानी की... चौरी बाजार पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्... મુન્દ્રામાં મેફેડ્રોને સાથે શખ્સ પકડાય...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सरसावा घाट पर जितिया पर्व के दौरान महिला की डूबने से बचाई जान

✍️ Reporter: Shivu Kumar 🗓 15 Oct 2026, 07:20 AM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चौथम प्रखंड के सरसावा घाट पर जितिया पर्व के दौरान स्नान कर रही एक महिला को आपदा मित्र ने अपनी जान जोखिम में डालकर डूबने से बचाया।

चौथम प्रखंड के सरसावा पंचायत में सरसावा घाट पर जितिया पर्व के अवसर पर स्नान कर रही नीलू देवी, जो उदय यादव की पत्नी हैं, अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

यह देख वहां मौजूद आपदा मित्र मुरारी यादव ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी। उन्होंने अपनी बहादुरी और तैराकी के कौशल का इस्तेमाल करते हुए नीलू देवी को डूबने से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला।

मुरारी यादव की इस साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की है। आपदा मित्र के इस तत्परता और बहादुरी ने एक अनमोल जान बचाई है।
📲Get App