🔥 ट्रेंडिंग उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: 15 द... महाराजपुरा पुलिस ने 2 हजार के इनामी आर... सलेमपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा का ग... राप्ती नदी तिघरा घाट सिद्धार्थ नगर में... भाजपा जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष... मुरबाड तालुक्यात लागोपाठ पडलेल्या मुसळ...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

सरपंच बनने का लालच

✍️ रिपोर्टर: Madan Lal Verma 🗓 14 अक्टू. 2026, 08:34 PM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरपंच बनने का लालच

चूरू: पंचायत चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू को बोलेरो से कुचला, दोनों की मौत

राजस्थान के चूरू जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। तारानगर तहसील के चंगोई मिखाला गांव में पंचायत चुनाव लड़ने की जिद में एक पिता पर अपने ही बेटे और बहू की बोलेरो से कुचलकर हत्या करने का आरोप है। घटना मंगलवार देर रात करीब 12:50 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी रामचंद्र जाट सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, जबकि उसका इकलौता बेटा रविंद्र (40) और बहू महिंद्रा (35) उसे चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था।

मंगलवार रात भी पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद तीनों धर्मकांटे पर पहुंचे, जहां एक बार फिर विवाद हो गया। वहां से रविंद्र और महिंद्रा लौट रहे थे, तभी आरोप है कि रामचंद्र बोलेरो लेकर पीछे से आया और दोनों को कुचल दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव तारानगर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

मृतक दंपती की 11 वर्षीय बेटी है। घटना के बाद परिवार
📲Get App