🔥 TRENDING ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... Mizoram Board Releases 2027 Exam Calen... Bengal Clinches SMAT 2026 Victory Over... Tinsukia Rallies Against Siang Dam; Ar...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान: गौरेला‑पेंड्रा‑मरवाही में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण

✍️ Reporter: देवान सिंह मराबी 🗓 20 Nov 2026, 02:51 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राज्य शासन के निर्देशानुसार 16‑30 नवंबर तक चल रहे अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड प्रतिष्ठानों की जाँच की, पनीर, ग्रेवी, मलाई, मावा, खीर और सब्जियों के नमूने लिए गए।

गौरेला‑पेंड्रा‑मरवाही में 16 से 30 नवंबर तक 15 दिवसीय विशेष अभियान ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ चल रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों एवं स्ट्रीट फूड प्रतिष्ठानों की सघन जांच की।

अभियान के तहत पनीर, ग्रेवी, मलाई, मावा, खीर एवं सब्जियों के नमूने जांच हेतु लिए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ‑सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, बर्तनों एवं उपकरणों की स्वच्छता तथा खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता की जांच की जा रही है।

विशेष रूप से मिठाई, ग्रेवी, बिरयानी, चाट, मंचूरियन एवं अन्य खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित तथा गैर‑खाद्य रंगों के उपयोग पर निगरानी रखी जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने, वैध लाइसेंस एवं पंजीयन रखने तथा खाद्य सामग्री की पैकिंग एवं परोसने में अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए।

गंभीर गंदगी, मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता सुनिश्चित करना और नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।
📲Get App