🔥 TRENDING Manipur CM pledges unity on Irabot’s 1... Punjab Police Crack Down on Interstate... Indore Welcomes Over 100 Storks at Pip... Irish Band Finds Indian Rhythm in Kolk... Hanuman Ansh’s ‘Parvati’ Ranks World N... Bombay HC Declares Draft Electoral Rol...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिरगिट्टी में युवक की हत्या: पुराने विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद

✍️ Reporter: Mrudul Kumar Shukla 🗓 01 Oct 2026, 10:58 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिरगिट्टी पुलिस ने पुराने विवाद के चलते एक युवक की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शव को फदहाखार जंगल में छिपा दिया था।

सिरगिट्टी पुलिस ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते ओमप्रकाश लहरे की हत्या की और शव को छिपाने के उद्देश्य से फदहाखार जंगल में फेंक दिया था।

यह घटना 27 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच मैट्रिक चौक के पास हुई थी। पूछताछ और जांच में सामने आया कि सुनील निर्मलकर उर्फ टाईगर (28 वर्ष) और घनंजय धुरी उर्फ आदि (20 वर्ष) ने अपने साथियों के साथ मिलकर ओमप्रकाश लहरे पर धारदार हथियार से हमला किया था।

मामले में 28 सितंबर 2026 को मर्ग क्रमांक 78/2026 की जांच के दौरान पुलिस और सीन ऑफ क्राइम यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में हत्या की पुष्टि होने और शव को फदहाखार जंगल में फेंके जाने की जानकारी मिलने के बाद अपराध क्रमांक 703/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया।

डीआईजी एवं एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
📲Get App