🔥 TRENDING Hoping Envisions Self‑Reliance as Megh... Russia Endorses India's Bid for Perman... Gagron Fort in Jhalawar: Water Strongh... અંબાજી કંટ્રોલ રૂમ: ભાદરવી પૂનમ મેળામા... રાજકોટ સિવિલ હોસ્પિટલમાં દર્દીઓને અપાત... BJP MLA Injured After Fortuner Skids I...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरगुजा क्रिकेट को मिलेगी नई दिशा, विंध्येश्वर शरण सिंहदेव बने CVCA के उपाध्यक्ष
Sports

सरगुजा क्रिकेट को मिलेगी नई दिशा, विंध्येश्वर शरण सिंहदेव बने CVCA के उपाध्यक्ष

✍️ Reporter: Pankaj sahu 🗓 24 Jul 2026, 11:28 PM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अंबिकापुर के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और सरगवां पैलेस रिसॉर्ट के संचालक विंध्येश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन (CVCA) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने सरगुजा संभाग में पुराने खिलाड़ियों को जोड़ने और नई क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया है।

Date: 24 July 2026
Location: Ambikapur, Surguja (Chhattisgarh)
Reported by:
Pankaj Sahu
Citizen Reporter | Need24 News

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन (CVCA) ने सरगुजा संभाग में क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबिकापुर के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं सरगवां पैलेस रिसॉर्ट के संचालक विंध्येश्वर शरण सिंहदेव को संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस अवसर पर गुरुवार को होटल द सरगवां रिसॉर्ट, अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में CVCA के अध्यक्ष रोबिन मिंज और सचिव तरुणेश परिहार ने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
उनके उपाध्यक्ष बनने से सरगुजा संभाग के वेटेरंस (40 प्लस आयु वर्ग) खिलाड़ियों और युवा क्रिकेट खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में सरगुजा में क्रिकेट गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
CVCA अध्यक्ष रोबिन मिंज ने कहा कि सरगुजा के लिए यह खुशी का अवसर है कि विंध्येश्वर शरण सिंहदेव को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग के छह जिलों में क्रिकेट प्रतिभाएं मौजूद हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन वेटेरंस खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगा।
CVCA सचिव तरुणेश परिहार ने बताया कि वेटेरंस क्रिकेट उन खिलाड़ियों के लिए एक मंच है, जो किसी कारणवश अपनी क्रिकेट यात्रा को आगे नहीं बढ़ा पाए। 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को दोबारा क्रिकेट से जोड़ने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए एसोसिएशन काम कर रहा है।
पुराने खिलाड़ियों को एकजुट करने का रहेगा प्रयास
नवनियुक्त उपाध्यक्ष विंध्येश्वर शरण सिंहदेव ने CVCA अध्यक्ष और सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सरगुजा संभाग के पुराने खिलाड़ियों को एकजुट करना और यहां की क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बदलाव के लिए समय लगता है, लेकिन आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
उन्होंने अंबिकापुर में क्रिकेट सुविधाओं और मैदान की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर खेल संसाधन और सुविधाएं मिलना आवश्यक है।
अंबिकापुर में क्रिकेट ग्राउंड की मांग
CVCA पदाधिकारियों ने भी अंबिकापुर में बेहतर क्रिकेट ग्राउंड की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि शहर में अच्छी क्रिकेट सुविधाएं विकसित की जाती हैं तो भविष्य में यहां बड़े स्तर के मुकाबले आयोजित किए जा सकते हैं।
उन्होंने प्रशासन और सरकार से खिलाड़ियों के हित में क्रिकेट मैदान और खेल सुविधाओं के विकास की दिशा में कदम उठाने की अपील की।
Need24 News
Ambikapur | Surguja | Chhattisgarh
📲Get App