🔥 TRENDING Government Bans Bitchat Bluetooth Mess... Unisba Media Daily Current Affairs Pag... Investigation Launched into Death of P... Nobel Committee Announces 2023 Physics... शिवपुरी की कृष्णा कुशवाह ने 10 हजार रु... बिलौआ में गिट्टी के अवैध परिवहन पर 12...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सिर्फ नाम मात्रा का नाचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  सुविधाए प्राथमिक केंद्र के समान भी नही

सिर्फ नाम मात्रा का नाचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुविधाए प्राथमिक केंद्र के समान भी नही

✍️ Reporter: Rajendra Kumar 🗓 09 Sep 2026, 08:38 AM 👁 178
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर: नाम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुविधाएं प्राथमिक केंद्र से भी बदतर
​नाचना (जैसलमेर)
नहरी क्षेत्र के सबसे प्रमुख और बड़े कस्बे नाचना का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) केवल कागजों में ही उप स्वास्थ्य केंद्र से बड़ा नजर आता है। धरातल पर हकीकत यह है कि मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं। गंभीर बीमारी या हादसे की स्थिति में मरीजों को करीब 80 किलोमीटर दूर पोकरण या फिर 250 किलोमीटर दूर जोधपुर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
​नाचना नहरी क्षेत्र का मुख्य व्यापारिक व प्रशासनिक केंद्र होने के कारण आसपास के लगभग 30 से 40 गांवों और सैकड़ों ढाणियों की आबादी का केंद्र बिंदु है। रोजाना दर्जनों गांवों के ग्रामीण इलाज की उम्मीद में यहां पहुंचते हैं, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्थाओं और सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।
​जनप्रतिनिधियों की बेरुखी से ग्रामीणों में भारी रोष
क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त डॉक्टर, विशेषज्ञ और आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराकर इसे वास्तव में क्रमोन्नत करने की मांग कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सामने रखी है। चुनावों के समय बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही कोई इस तरफ ध्यान नहीं देता।
​क्या कहते हैं ग्रामीण:
"यह स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ नाम मात्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रह गया है। नाम तो बढ़ा दिया गया, लेकिन सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर की भी नहीं हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज न मिलने से कई बार रास्ते में ही जान का जोखिम बन जाता है। सरकार को इसे कागजों से निकालकर धरातल पर वास्तविक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में क्रमोन्नत करना चाहिए ताकि नहरी क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।"
— जलाल दीन शेख, स्थानीय ग्रामीण (नाचना)
​क्षेत्र की विशाल आबादी और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नाचना में एक सर्वसुविधायुक्त चिकित्सा केंद्र की तत्काल आवश्यकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन और सरकार नहरी क्षेत्र के इन दर्जनों गांवों की इस जायज मांग पर कब तक सुध लेते हैं।
📲Get App