🔥 ट्रेंडिंग mathura ब्रज के लाल मनीश चौधरी ने बड़े... દીપડાનું સુરક્ષિત રીતે રેસ્ક્યૂ મીણકચ્... પાટડી PSI અને DySP કચેરીના 2 કોન્સ્ટેબ... इंदौर एयरपोर्ट पर जोबट की युवती को मुं... ओंकारेश्वर के अभय घाट पर 15 अक्टूबर से... महाराष्ट्र के 14‑मंजिला अपार्टमेंट में...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सर्च करें और देखे अपने जिला की ताजा खबर सबसे पहले सतीश कुमार झा सीतामढ़ी बिहार
शिक्षा

सर्च करें और देखे अपने जिला की ताजा खबर सबसे पहले सतीश कुमार झा सीतामढ़ी बिहार

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 अक्टू. 2026, 05:42 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों की आधारभूत संरचना होगी सुदृढ़, योजनाओं के चयन एवं पोर्टल पर प्रविष्टि में तेजी लाने का निर्देश जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने की सेवा संकल्प एव

सर्च करें और देखे अपने जिला की ताजा खबर सबसे पहले सतीश कुमार झा सीतामढ़ी बिहार
कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों की आधारभूत संरचना होगी सुदृढ़, योजनाओं के चयन एवं पोर्टल पर प्रविष्टि में तेजी लाने का निर्देश
जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने की सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की समीक्षा
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित करने का निर्देश
जिले के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं के चयन तथा संबंधित पोर्टल पर उनकी शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के तहत विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के चयन एवं पोर्टल पर उनकी प्रविष्टि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के चयन एवं पोर्टल पर उनकी शत-प्रतिशत प्रविष्टि का कार्य शीघ्र सुनिश्चित कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण अभियान के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कायाकल्प अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं का चयन करना नहीं, बल्कि विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं में वास्तविक एवं सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करना है। इसके लिए आवश्यक है कि योजनाओं का चयन विद्यालयों की वास्तविक जरूरतों एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप किया जाए, ताकि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग हो तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाओं के चयन एवं पोर्टल पर प्रविष्टि की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाएं, ताकि अभियान का उद्देश्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों का कायाकल्प गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता से न केवल पठन-पाठन का वातावरण बेहतर होगा, बल्कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ अभियान को धरातल पर उतारने का निर्देश देते हुए कहा कि कायाकल्प अभियान का वास्तविक मूल्यांकन विद्यालयों में दिखाई देने वाले सकारात्मक बदलाव से होगा। इसके लिए योजनाओं के चयन से लेकर उनके क्रियान्वयन तक प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं प्रभावी समन्वय आवश्यक है।
📲Get App