🔥 TRENDING अररिया में एनएच 327 पर टोटो में सवार ब... सांसद पप्पू यादव के एस्कॉर्ट वाहन कटिह... भिटवाड़ा में पल्स पोलियों अभियान सफलताप... अररिया के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र प्रसा... अररिया: जोकीहाट में 8,080 लीटर विदेशी... गोपालगंज: कार्तिक पूर्णिमा पर गंडक नदी...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

सपोटरा में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, सीएमएचओ ने दिए बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के निर्देश

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 23 Nov 2026, 07:52 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सपोटरा ब्लॉक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

सपोटरा ब्लॉक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीना ने की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

सीएमएचओ ने बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, संस्थागत प्रसव, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की पहचान एवं नियमित फॉलोअप, टीकाकरण, एचपीवी वैक्सीनेशन, एनसीडी स्क्रीनिंग तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान सीएमएचओ ने चिकित्सा संस्थानों पर उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने, स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ मनोज कुमार मीणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष पांडे, ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी यजुवेंद्र, चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
📲Get App