🔥 TRENDING Indian swimmer Kapil Kumar wins silver... सालमारी के सोहरागाछी में साइकिल चोर को... ನೆಚ್ಚಿನ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಶ್ರೀ Narendra ನೆಚ... India Clinches Historic T20I Victory O... OpenAI to Train AI Models Offline, Shi... Kieron Pollard named head coach of Mum...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सपोटरा किले की चारदीवारी पर फिर दिखे दो लेपर्ड: नीच े बसी आबादी की सुरक्षा पर चिंता, वन विभाग की छह सदस्यीय टीम निगरानी मे ं जुटी

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 24 Oct 2026, 01:51 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सपोटरा किले की चारदीवारी पर फिर दिखे दो लेपर्ड: नीच े बसी आबादी की सुरक्षा पर चिंता, वन विभाग की छह सदस्यीय टीम निगरानी मे ं जुटी

करौली के सपोटरा किले की चारदीवारी पर दो लेपर्ड फिर दिखाई दिए हैं। किले के नीचे आबादी बसी होने से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूचना पर वन विभाग की छह सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

पिछले महीने भी किला क्षेत्र में तीन लेपर्ड कई दिनों तक दिखाई दिए थे। अब दो लेपर्ड की दोबारा मौजूदगी से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

चारदीवारी पर दिखे लेपर्ड, वन विभाग अलर्ट

सपोटरा किले की चारदीवारी पर दो लेपर्ड दिखाई देने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। रेंजर अनिल कुमार मीणा और फॉरेस्टर राजेश कुमार मीणा के निर्देश पर छह सदस्यीय टीम इलाके में निगरानी कर रही है। टीम लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है, ताकि उनकी मौजूदगी और संभावित मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।
📲Get App